कोलकाता। लोकसभा चुनाव के बाद भी बंगाल में बवाल थमता नहीं नजर आ रहा है। बीजेपी को ओर से जगह-जगह निकाले जा रहे विजय जुलूस का विरोध हो रहा है। बर्दवान में जय बंगला के नाम पर पोस्टर लगाकर बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमकी दी गई है।

इस धमकी में कहा गया है कि अगर बीजेपी कार्यकर्ता जुलूस निकालते हैं तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। शुक्रवार को बर्दवान के रथतला में कई बीजेपी कार्यकर्ताओं के घरों पर जय बंगला के नाम से माओवादियों के स्टाइल में पोस्टर चिपकाए गए हैं।

इस पोस्टर में जुलूस में शामिल होने अथवा झंडा लगाने की स्थिति में हत्या करने तक की धमकी दी गई है। बीजेपी ने टीएमसी कार्यकतार्ओं पर ये पोस्टर लगाने का आरोप लगाया है।

क्या कहते हैं भाजपा कार्यकर्ता:

बर्दवान बीजेपी नगर कमेटी के सदस्य प्रशांत राय ने कहा कि पिछले 4 तारीख को ही उन्होंने विजय जुलूस की अनुमति ली थी, लेकिन अचानक ही गुरुवार रात प्रशासन की ओर से उन्हें इस बात की सूचना दी गई कि विजय जुलूस आयोजित नहीं किया जा सकेगा।

See also  West Bengal Election : अमित शाह ने जारी किया BJP का घोषणा पत्र, गरीबों और किसानों के लिए किए ये बड़े वादे

प्रशांत राय ने कहा कि उनके घर के साथ ही कई अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर पर जय बंगला के नाम से माओवादियों के स्टाइल में पोस्टर चिपकाए गए हैं, जिसमें जुलूस में शामिल होने अथवा झंडा लगाने की स्थिति में हत्या करने तक की धमकी दी गई है।

हमने बर्दवान थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इन सब के पीछे टीएमसी के कार्यकर्ताओ का हाथ है। हम इसे लेकर आंदोलन भी करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए ये पोस्टर: खोकन दास

टीएमसी के बर्दवान के जेनेरल सेक्रेटरी खोकन दास ने आरोप को झूठा बताते हुए कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने ही ये पोस्टर लगाए हैं। बता दें, कुछ दिन पहले बंगाल में टीएमसी के दो कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई थी।

टीएमसी ने इस हत्या का आरोप बीजेपी नेताओं पर लगाया था। ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी ने धोखे से 18 सीटें जीत लीं।

हम इंसाफ चाहते हैं: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा था, ‘हम इंसाफ चाहते हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जा सकता। मेरे डीजी यहां हैं। जो लोग साजिशकर्ता हैं उनकी छानबीन होनी चाहिए। उन्होंने (बीजेपी) धोखा कर 18 सीटें जीत लीं लेकिन वे लोगों को नहीं मार सकते और न ही हिंसा फैला सकते हैं।

See also  Private Photo Leak Threat मिले तो कहां करें शिकायत? जानें पूरा तरीका

‘ ममता बनर्जी ने कहा, ‘1984 में इंदिरा गांधी की जब मौत हुई, तब हिंसा भड़क गई थी लेकिन बीजेपी हिंसा फैला रही है। बीजेपी जहां जहां जीती है वहां हिंसा बढ़ी है। ‘

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।