Students fell ill in the hostel: जिले के पोलमपल्ली स्थित बालिका पोटाकेबिन में छात्राओं के लगातार बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया है। छात्राओं के बीमार होने का सिलसिला बढ़ते-बढ़ते 2 दिन में 47 तक पहुंच गया है। बड़ी संख्या में छात्राओं में बुखार, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण सामने आने के बाद उन्हें दोरनापाल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इससे करीब 350 छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ गई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पोटाकेबिन की 39 छात्राओं को इलाज के लिए दोरनापाल अस्पताल लाया गया था। इसके बाद शनिवार सुबह 10 बजे 8 और छात्राओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इस तरह बीते दो दिनों में बीमार छात्राओं की संख्या 47 हो गई है।

स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद कुछ छात्राएं स्वस्थ होकर वापस लौट चुकी हैं, जबकि 23 छात्राओं का दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए सुकमा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

See also  वंदे मातरम् की गूंज नई पीढ़ी में जगाएगी राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बीमारी की वजह बनी पहेली

एक ही संस्थान में कम समय में 47 छात्राओं के बीमार पड़ने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लक्षणों को देखते हुए आशंका है कि इसका संबंध दूषित भोजन, पानी या किसी संक्रमण से हो सकता है, हालांकि वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

भोजन की गुणवत्ता, पेयजल की शुद्धता और साफ-सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। छात्राओं के लगातार अस्पताल पहुंचने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है और उन्होंने प्रशासन से तत्काल जांच की मांग की है। बताया जा रहा है कि छात्राएं 3 दिनों से लगातार कुम्हड़े की सब्जी खा रही थीं।

बीईओ कोंटा चंद्र कुमार यारदा ने बताया कि इसका पता ही वे दोरनापाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सभी बच्चों का इलाज जारी है और जरूरी जांच कराई गई है।

FAQ: पोटा केबिन में छात्राएं बीमार

सवाल 1. मामला कहां का है और कितनी छात्राएं बीमार हैं?

See also  CG News: सुकमा के श्रमिक परिवारों के 5 बच्चों ने रचा इतिहास, 'अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना' के तहत मिला प्रतिष्ठित स्कूलों में दाखिला

जवाब: सुकमा के पोलमपल्ली बालिका पोटाकेबिन का मामला है, 2 दिन में 47 छात्राएं बीमार हुई हैं।

सवाल 2. छात्राओं में क्या लक्षण हैं और कितनी भर्ती हैं?

जवाब: बुखार, उल्टी और दस्त के लक्षण हैं। 23 का दोरनापाल में इलाज जारी है, 1 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सवाल 3. बीमारी की वजह क्या बताई जा रही है?

जवाब: आशंका दूषित भोजन, पानी या संक्रमण की है, जांच के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।

सवाल 4. प्रशासन का क्या कहना है?

जवाब: बीईओ कोंटा ने बताया कि सभी बच्चों का इलाज जारी है और जरूरत पड़ने पर बेहतर इलाज के लिए हर कदम उठाया जाएगा।