टोक्यो। कोरोना वायरस महामारी के चलते स्थगित किए गए टोक्यो ओलिंपिक अब अगले साल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। टोक्यो 2020 के प्रमुख योशिरो मोरी ने आनन फानन में बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘अब ओलिंपिक खेल 23 जुलाई से आठ अगस्त 2021 के बीच होंगे। पैरालिंपिकक खेल 24 अगस्त से पांच सितंबर के बीच होंगे।

इससे कुछ घंटा पहले ही मोरी ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति इस सप्ताह नई तारीखों पर फैसला लेगी। टोक्यो ओलिंपिक इस साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने थे लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इन्हें स्थगित करना पड़ा। आईओसी और जापान सरकार लगातार दोहराते रहे कि खेल निर्धारित समय पर होंगे लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच खेल महासंघों और खिलाड़ियों के दबाव में उन्हें फैसला लेना पड़ा।

जापान पर बढ़ जाएगा अरबों डॉलर का भार

ऐसी भी अटकलें थी कि खेलों को बसंत के महीने में कराया जाए जब जापान में चेरी ब्लॉसम के खिलने का समय होता है। लेकिन उस समय यूरोपीय फुटबॉल और उत्तर अमेरिकी खेल लीग होती है। तोक्यो आयोजन समिति के प्रमुख योशिरो मोरी और सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा था कि नई तारीखों पर खेलों के आयोजन की लागत बहुत अधिक होगी। स्थानीय रपटों के अनुसार यह लागत अरबों डॉलर बढ़ जाएगी और इसका बोझ जापान के करदाताओं पर पड़ेगा।

See also  सेल्फी के चक्कर में गई जान, हाथियों ने युवक को फुटबॉल की तरह पटक-पटक कर मारा

इतनी है लागत

मुतो ने लागत की गणना में पारदर्शिता बरतने का वादा किया। जापान आधिकारिक तौर पर ओलिंपिक की मेजबानी पर 12.6 अरब डॉलर खर्च कर रहा है। जापानी सरकार के एक ऑडिट ब्यूरो ने हालांकि कहा कि लागत इसकी दुगुनी है।

कोरोना पर इंसान की जीत के रूप में होगा ओलिंपिक

खेलों को स्थगित करने के फैसले से होटल, टिकट, वेन्यू और परिवहन समेत सभी पहलुओं पर असर पड़ा है। जापान सरकार ने इन खेलों को ‘रिकवरी ओलिंपिक’ कहा था। वह इनके जरिए दिखाना चाहती थी कि 2011 में सुनामी, भूकंप और फुकुशिमा में परमाणु रिसाव की त्रासदी झेलने के बावजूद उनका देश इन खेलों की मेजबानी कर सकता है। अब इन खेलों को कोरोना वायरस पर इंसान की जीत के रूप में पेश किया जाएगा। आईओसी प्रमुख थामस बाक ने कहा, ‘इंसान इस समय एक अंधेरी सुरंग में है। तोक्यो ओलिंपिक 2020 इस सुरंग के आखिर में एक ज्योति का काम कर सकते हैं। यह खेल कोरोना वायरस पर इंसान की जीत का सबूत होंगे।

See also  SIR survey in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में SIR सर्वे की तैयारी शुरु, 28 अक्टूबर से शुरू होगा SIR

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।