कोलंबो। आतंकवाद मानवता के लिए बड़ा खतरा है। ये बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में अपने संबोधन के दौरान कही। वे अपने विदेश दौरे के अंतिम दिन आज यहां पहुंचे। कोलंबो एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया गया।

उनकी अगवानी श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने की। इसके बाद पीएम मोदी ईस्टर के मौके पर श्रीलंका के जिस चर्च में आतंकी हमला हुआ था वहां पहुंचे। उन्होंने यहां आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

श्रीलंका में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मुझे विश्वास है कि श्रीलंका फिर से उठेगा। आतंक के कायरतापूर्ण कृत्य श्रीलंका की भावना को नहीं हरा सकते। भारत श्रीलंका के लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है। ‘

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत और श्रीलंका के बीच आतंकवाद, निवेश समेत कुई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह तीसरी श्रीलंका यात्रा है।

See also  LIVE: रायगढ़ कोड़ातराई में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी... सड़कों पर लगा लंबा जाम

इससे पहले उन्होंने 2015 और 2017 में श्रीलंका की यात्रा की थी। श्रीलंका में पीएम मोदी का काफी व्यस्त शेड्यूल है। पीएम मोदी 11 बजे सुबह कोलंबो के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे।

श्रीलंका पहुंचने पर पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर विमान से उतरते समय हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद बच्चों से भी बातचीत की। बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी को फूलों का गुलदस्ता भी दिया।

क्या कहा प्रधानमंत्री मोदी ने:

पीएम मोदी ने श्रीलंका पहुंचने पर खुशी जताई। उन्होंने ट्वीट किया कि श्रीलंका आकर खूश हूं। चार साल में यह मेरी तीसरी श्रीलंका यात्रा है। उन्होंने कहा है कि भारत कभी भी अपने मित्रों को नहीं भूलता है जब उन्हें जरूरत होती है।

श्रीलंका में हुए भव्य स्वागत से खुशी हुई। बता दें कि पीएम मोदी ईस्टर के दौरान श्रीलंका में हुए बम विस्फोट के बाद पहुंचने वाले पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष हैं। इसके बाद 12 बजकर 5 मिनट पर राष्ट्रपति के सचिवालय में उनका आधिकारिक स्वागत किया गया।

See also  Trump Tariff: निक्की हेल्ली ने ट्रंप को दे दी नसीहत, कहा- बड़ी गलती है, मोदी जी से जल्दी बात करिए…

12 बजकर 25 मिनट पर पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन में वृक्षारोपण करेंगे। इसके बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के साथ उनकी बैठक है। 12 बजकर 40 मिनट पर श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ के साथ पीएम दिन का खाना खाएंगे।

क्या है प्रधानमंत्री का आगे का कार्यक्रम:

दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर पीएम मोदी श्रीलंका के नेता विपक्ष के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद मोदी श्रीलंका की तमिल नेशनल एलायंस के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। 2 बजकर 5 मिनट पर पीएम मोदी एक और कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पीएम मोदी 3 बजे भारत के लिए रवाना हो जाएंगे।

आतंकवाद मानावता के लिए बड़ा खतरा: नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इससे निपटना बड़ी चुनौती है। हमने इसे चुनौती के रूप में नहीं लिया तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी।

उन्होंने कहा था कि आतंकवादियों के न तो अपने बैंक होते हैं और ना ही हथियारों की फैक्टरी, फिर भी उन्हें पैसे और हथियारों की कभी कमी नहीं होती। पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा था कि आज राज्य प्रायोजित आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है।

See also  मणिपुर जदयू के 5 विधायक हुए भाजपा में शामिल

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।