रायपुर। गर्मी आते ही राजधानी रायपुर में पानी कि किल्लत होने लगी है। इसके देखते हुए जिला व निगम प्रशासन ने पानी की दिक्कत होने वाले वार्डों में रोजाना सुबह एक घंटे तक बिजली सप्लाई बंद करने का फैसला लिया है।

प्रशासन के इस आदेश के बाद अब रायपुर में 5 जोनों के कई वार्डों में अब सुबह रोजाना एक घंटे बिजली सप्लाई बंद रहने वाला है। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि वार्डों में लोग नगर निगम का नल चालू होने के समय मोटर पंप का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे बाकी क्षेत्रों में नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता है।

इस वजह से गंदा पानी आने की आशंका बनी रहती है और पीलिया फैल रहा है। पीलिया से निजात पाने के लिए जोन क्रमांक 1, 2, 5, 6 और 7 में प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।

See also  छत्तीसगढ़ में 16 फरवरी से लगेंगी 9वीं से 12वीं की क्लास, 13 को कैबिनेट की बैठक में हो सकता है ऐलान

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।