नई दिल्ली:शुक्रवार को भारत के सम्मान में स्विस आलप्स के मैटरहॉर्न पर्वत (Matterhorn Mountain) को लेजर लाइट की मदद से तिरंगे से कवर कर दिया गया. स्विट्जरलैंड में भारतीय दूतावास ने ट्विटर पर इस तस्वीर को साझा किया है. ट्वीट में कहा गया है कि, ‘‘ 1000 मीटर से बड़े आकार का भारतीय तिरंगा स्विटजरलैंड के जरमैट में मैटरहार्न पर्वत पर प्रदर्शित हुआ जो कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सभी भारतीयों के साथ एकजुटता के लिए है. इस भावना के लिए धन्यवाद जरमैट पर्यटन. भारत के सम्मान की वजह यह भी है कि संकट की घड़ी में भारत ने सुपर पावर अमेरिका समेत हर देश की मदद की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगे के रंग में ढके पर्वत की तस्वीर रीट्वीट करते हुए लिखा है- दुनिया कोविड19 के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रही है. महामारी पर निश्चित रूप से मानवता की जीत होगी.

जानकारी के मुताबिक स्विट्जरलैंड के लाइट आर्टिस्ट गैरी ने 14,690 फुट ऊंचे पर्वत को तिरंगे के रंग से रोशन करने का काम किया है.

See also  Facebook की दोस्ती एक युवती को पड़ी महंगी.. शादी का झांसा देकर 2 साल तक करता रहा रेप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।