नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1700 से ज्यादा मामले सामने हो चुके हैं। देश की राजधानी में अब तक कोरोना से 42 लोगों की मौत हो चुकी है।  वहीं आज भारत के सबसे कम उम्र का मरीज कोरोना से जंग हार गया। दिल्ली के कलावती सरन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में डेढ़ महीने के मासूम की मौत हो गई।

ये बच्चा पूरे भारत में अब तक का सबसे कम उम्र का बच्चा था। ये बच्चा एशिया में भी सबसे कम उम्र का बच्चा था जिसकी मौत हो गई। अभी 10 महीने का एक और बच्चा और भी कोरोना संक्रमित है, जिसका इलाज इसी अस्पताल में चल रह है।

तीन दिन पहले एक सीनियर डॉक्टर को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके अलावा एक और डॉक्टर, तीन नर्स और कुछ स्टाफ मेंबर्स का टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया है। ये सभी डॉक्टर बच्चों के इलाज में शामिल थे जिसकी मौत हो गई।

See also  Cg Assembly Special Session: 8 घंटे की चर्चा के बाद विधानसभा में पेश हुआ महिला सशक्तिकरण शासकीय संकल्‍प बिल, सीएम विष्‍णुदेव साय ने पेश किया संकल्प, सत्ता विपक्ष में तीखी बहस

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।