हैदराबाद। नामपल्ली में रहने वाला एक फूड डिलीवरी बॉय रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पुलिस के मुताबिक, उसके पिता दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज से लौटे थे। इसके बाद युवक के पूरे परिवार को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली के मालवीय नगर में पिज्जा डिलीवरी करने वाले में कोरोनावायरस का संक्रमण पाया गया था।

पुलिस ने बताया कि नामपल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में रहने वाला एक युवक करीब एक साल से ऑनलाइन फूड कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम कर रहा है। उसके पिता निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज से लौटे थे। वे भी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए पाए गए थे।

संक्रमितों की संख्या बढ़ने की आशंका

अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल के पहले हफ्ते में फूड डिलीवरी बॉय का नमूना भी लिया गया और शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद पूरे परिवार को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। अधिकारी यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि इस लड़के ने कहां-कहां खाने की डिलीवरी की है। अभी तक 25 लोगों का पता चला है, लेकिन यह संख्या बढ़ भी सकती है। अधिकारियों को आशंका है कि संक्रमितों की संख्या बढ़ भी सकती है।

See also  टीआरपी की खबर पर सीएम ने लिया संज्ञान : कोटा में छत्तीसगढ़ के बच्चों को लेकर भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत से की बात,पालकों से कहा सभी सुरक्षित घबराए नहीं

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।