रायपुर। डॉ. एस भारती दासन रायपुर के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। शुरू से ही इनका नाम रायपुर कलेक्टर के लिए सबसे आगे चल रहा था। भारती दासन अभी अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में कार्यरत है. इससे पहले वह सूरजपुर और जांजगीर-चांपा में कलेक्टरी कर चुके हैं। वे मूलतः तमिलनाडू के रहने वाले 2006 बैच के आईएएस अधिकारी एस भारती दासन नागरिक आपूर्ति निगम और फूड भी संभाल चुके हैं। डॉ. दासन के लिए राज्य सरकार ने चुनाव आयोग से रिलीव करने पत्र भी लिखा था। जिसके बाद से यह अटकलें तेज हो गई थी कि उन्हें रायपुर कलेक्टर का पद दिया जा सकता है। बुधवार 12 जून को शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक रायपुर कलेक्टर के तौर पर नियुक्त किया गया है।

 

See also  Indian Premier League : एमएस धोनी-डेविड वॉर्नर से आगे निकले रोहित शर्मा, विराट कोहली दूर-दूर तक नहीं