नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (Corona virus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। देश में जारी लॉकडाउन (COVID-19 Lockdown) के बाद भी यह आकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया है। भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 52247 हो गई है।

तेलंगाना में 29 मई तक लॉकडाउन

आपको बता दें कि गुजरे तीन दिन में ही कोरोना के 10 हजार मामले दर्ज किए गए हैं।  17 मई तक जारी लॉकडाउन में केंद्र सरकार की तरफ से कुछ रियायतें भी दी गई हैं।कोरोना संकट के बीच तेलंगाना (Telangana) में लॉकडाउन (Lockdown) को 29 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 7 घंटे की कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा, ‘लोग चाहते हैं कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए।

शराब की दुकानें बंद कराने हेतु लगाई याचिका

कोरोना वायरस महामारी पर नियंत्रण लगने तक दिल्ली में शराब दुकानों को बंद रखने हेता दिल्ली उच्च न्यायालय में बुधवार को एक जनहित याचिका दायर की गई है। इस याचिका पर 8 मई को सुनवाई हो सकती है।

See also  Kisan Samman Nidhi: किसान सम्मान निधि की 18वीं किश्त आज जारी करेगी मोदी सरकार, थोड़ी देर में खाते में आएंगे पैसे

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।