रायपुर। Covid-19 Update : छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों से लगातार 2 हजार से अधिक कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मामले मिल रहे हैं। सोमवार को भी 2017 नए मरीजों की पहचान हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज उपचार के दौरान 15 मरीजों की मौत हुई है। राहत वाली बात यह है कि 979 मरीज स्वस्थ हो कर अपने घर भी गए हैं।

प्रदेश में कोरोना (Corona) के मरीजों की मौत का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आज 15 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई है। इनमें 5 मरीजों की मौत अन्य बीमारियों से भी ग्रसित होने के कारण, 5 मरीजों की मौत कोविड (Covid-19 Update) से और 5 मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया था।

आज रायपुर जिले से 654 मरीज मिले हैं। इसी तरह दुर्ग से 197, राजनांदगांव से 190, बिलासपुर से 173, जांजगीर-चांपा से 110, रायगढ से 82, कोरबा से 72, सरगुजा से  48, सूजरपुर से 46, सुकमा से 44, धमतरी से 43, बलौदाबाजार से 40, बालोद से 39, कोरिया व बीजापुर से 36-36, महासमुंद से 35, गरियाबंद से 33, बलरामपुर से 27, मुंगेली से 19, कांकेर से 17, कबीरधाम व नारायणपुर से 15-15, दंतेवाड़ा से 10, बस्तर व कोण्डागांव 09-09, जशपुर से 07, बेमेतरा से 03,गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से  02, अन्य राज्य से 06 मरीज मिले है। अब तक कुल 47280 पॉजिटिव केस प्रदेश में आ चुके हैं। इनमें 22177 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 395 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में 24708 एक्टिव केस प्रदेशभर में है। 

See also  CG News: छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 144 नए पदों की मिली स्वीकृति, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जताया सीएम का आभार

देखें पूरी लिस्ट

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।