रायपुर। छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ( Industry Minister Kawasi Lakhma ) एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने बिलासपुर ( Bilaspur ) दौरे के दौरान मंत्री ने खुद ही एक गुटखा फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई की। विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मंत्री ने जो कुछ वहां देखा उससे लेकर काफी नाराज हुए। गुटखा फैक्ट्री में काम करने वाले अधिकांश मजदूर बाहरी थे।

छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh ) के मजदूरों से काम न कराए जाने पर नाराज मंत्री ने कई मामलों की जानकारी ली। मसलन फैक्ट्री से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों का इस तरह से डिस्पोज किया जाता है। अपशिष्ट पदार्थों को जलाने के लिए चिमनी बॉयलर क्यों नहीं है। मंत्री ने अधिकारियों से इस मामले में कई सवाल किये। फैक्ट्री में भारी अव्यवस्था थी और यहां काम करने वाले अधिकारी जवाब देने की स्थिति में नहीं थे। उद्योग मंत्री कवासी लखमा फैक्ट्री में लाव लश्कर के साथ पहुंचे थे।

आपको बता दें कि बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चलने वाले इस फैक्टरी की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी। मंत्री कवासी लखमा ( Kawasi Lakhma ) ने अपने पहले दौरे कार्यक्रम के दौरान ही यहां छापामार कार्रवाई कर डाली। इनकी मानें तो बीते 15 सालों में पिछली सरकार ने यही सब किया है लिहाजा अब उनकी कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस तरह की अव्यवस्था को जल्दी उखाड़ फेकेंगे। मंत्री ने 2 महीने के भीतर सब कुछ ठीक कर देने का दावा भी कर दिया है।

See also  Inauguration of Ram Temple: आयोध्या में भंडारा के लिए छत्तीसगढ़ के भाचा राम के ननिहाल से उच्च क्वालिटी का चावल भेजेगा राइस मिल एसोसिएशन, 28 को सीएम हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।