रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण Corona Infection को देखते हुए अब लगभग हर प्रमुख जिले में लॉकडाउन lockdown किया जा रहा है। कुछ जिलों पूरा जिला लॉकडाउन करने की बजाए कुछ ऐसे इलाकों में ही सख्ती है जहां संक्रमण के मामले ज्यादा बढ़े हैं।

रविवार को जारी किए गए आदेशों के मुताबिक अब रायगढ़, जशपुर, जांजगीर बलौदाबाजार जिले में भी लॉकडाउन किया जा रहा है। प्रदेश में रविवार शाम तक की स्थिति में 37489 एक्टिव मरीज हैं। शनिवार देर रात को 2617 नए संक्रमित मिले थे और 19 लोगों की मौत हुई थी। कोरबा में 23 सि​तबंर से 2 अक्टूबर तक लॉकडाउन रहेगा।

रायगढ़

24 सितंबर की सुबह 5 बजे से 30 सितंबर की रात 12 बजे तक रायगढ़ के सभी नगरीय निकाय में लॉकडाउन लागू रहे। कलेक्टर भीम सिंह ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक रायगढ़ में मेडिकल दुकान सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेंगी, सभी बैंक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगे।

See also  बारनवापारा अभयारण्य में राजकीय पशु वन भैसों की संख्या बढ़ी

पेट्रोल पंप संचालन की अनुमति सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूध और पशू चारा या पेट शॉप सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और शाम को 5 से 6:30 बजे तक खुलेंगी। होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड-19 मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा होने पर वह 76479 21157 और 76479 21154 पर फोन करके मदद ली जा सकती है।

जांजगीर-चांपा

कलेक्टर यशवंत कुमार ने चांपा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 4, 5, 8, 12, 14, 15, 16, 18, 20, 25, 26 व 27, चांपा तहसील के ग्राम कोसमंदा वार्ड क्रमांक 19, मालखरौदा तहसील के ग्राम छपोरा वार्ड नंबर 13, मालखरौदा वार्ड नंबर 1, ग्राम छोटेसीपत वार्ड नंबर 4 और ग्राम भूतहा वार्ड नंबर 3 में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति पाए जाने के कारण कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। अब इन इलाकों में लोगों को सिर्फ मेडिकल एमरजेंसी में ही बाहर आने की अनुमति होगी। इन इलाकों में सभी दुकानें, आफिस बंद रहेंगे। वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। जरूरी सामान की होम डिलीवरी होगी।

See also  CG BIG NEWS : 27 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आएंगे किसान नेता राकेश टिकैत, विशाल रैली को करेंगे सम्बोधित

बलौदाबाजार

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 22 सितम्बर मंगलवार की 12 बजे से लेकर 29 सितम्बर मंगलवार को रात 12 बजे तक एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन रहेगा। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने जिले में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बाद यह फैसला लिया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सुबह 8 बजे से 9.30 बजे और शाम में 5.30 बजे से 7 बजे तक दूध वितरण किया जा सकेगा। किराना दुकान, फल दुकान एवं सब्जी दुकान भी लॉक डाउन अवधि में बंद रहेंगे।

जशपुर

जशपुर में 22 सितंबर की रात 12 बजे से 29 सितंबर की रात 12 बजे तक लॉकडाउन घोषित किया जा रहा है। जशपुर जिले के तहत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है। अब इसके तहत जिले की सभी सीमाएं सील होंगी, मेडिकल दुकानें खुलेंगी, पेट्रोल पंप का संचालन सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। लोगों को दूध सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और शाम को 5 से 7 बजे तक मिल सकेगा। गैस के लिए ऑनलाइन या टेलीफोन बुकिंग ही की जा सकेगी। बैंक सुबह 10 से 2 बजे तक खुलेंगे। जसपुर में किसी भी आपात स्थिति में लोग कोविड कंट्रोल रूम के नंबर 07763223281 पर संपर्क किया जा सकता है।

See also  कब काटता है कुत्ता ? जानिए 6 बड़े कारण, खुद को बचाने के तरीके…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।