नई दिल्ली। Oscar winner Bhanu Athaiya passed away भारत की प्रथम ऑस्कर विजेता एवं कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का लंबी बीमारी के बाद यहां गुरुवार को उनके घर पर निधन हो गया। उनकी बेटी ने यह जानकारी दी।

अथैया 91 वर्ष की थीं। उन्हें ‘गांधी’ फिल्म में अपने बेहतरीन कार्य के लिये 1983 में ऑस्कर पुरस्कार मिला था। उनका अंतिम संस्कार दक्षिण मुंबई के चंदनवाड़ी शवदाह गृह में किया गया। आठ साल पहले उनके मस्तिष्क में ट्यूमर होने का पता चला था। पिछले तीन साल से वह बिस्तर पर थीं क्योंकि उनके शरीर के एक हिस्से को लकवा मार गया था।

सुपहरहिट फिल्म सीआईडी से कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपने करियर की थी शुरूआत

अथैया का जन्म कोल्हापुर में हुआ था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में गुरु दत्त की 1956 की सुपहरहिट फिल्म ‘‘सी.आई.डी”में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी। पांच दशक के अपने लंबे करियर में उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों के लिये काम किया।

See also  Indian Air Force Day 2025 : भारतीय वायु सेना का 93वां स्थापना दिवस आज, ‘रॉयल’ नाम से हुई थी शुरूआत, जानें खास बातें

रिचर्ड एटेनबॉरो की फिल्म ‘‘गांधी” के लिये उन्हें (ब्रिटिश कॉस्ट्यूम डिजाइनर) जॉन मोलो के साथ ‘‘बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन” का ऑस्कर पुरस्कार मिला था। महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित इस फिल्म को ऑस्कर में आठ श्रेणियों में पुरस्कार मिले थे।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।