टीआरपी न्यूज़। एक अंग्रेज़ी अख़बार ने भारतीय सेना ( Indian Army ) में होने वाले बड़े बदलावों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत सरकार ने सेना का ‘खर्च घटाने’ और ‘संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल’ के लिए कई बदलावों का प्रस्ताव सामने रखा है। अख़बार का कहना है कि इससे सेना में हलचल मच गई है।

इस प्रस्ताव में 15 जनवरी ( थल सेना दिवस ) को होने वाले आर्मी डे समारोह को बंद करने, नौ अक्टूबर को होने वाली अलग-अलग रेजीमेंट्स की परेड बंद करने, सैन्य अधिकारियों के लिए निजी मेस बंद करने और पीस स्टेशन यूनिट्स में सीएसडी कैंटीन बंद करने जैसे सुझाव दिए गए हैं। ये सुझाव भारतीय सेना ( Indian Army ) की आंतरिक व्यवस्था की समीक्षा के मद्देनज़र तैयार की गई एक रिपोर्ट का हिस्सा हैं। इस रिपोर्ट का शीर्षक है: ऑप्टिमाइज़ेशन ऑफ़ मैनपावर ऐंड रिसोर्सेज़: रिव्यू ऑफ़ प्रैक्टिसेज़ ऐंड फ़ेसिलिटीज़ इन आर्मी’ है।

कार्यक्रम कम तड़क-भड़क के साथ आयोजित किए जाएं

प्रस्ताव में भारतीय सेना ( Indian Army )की ओर से गणतंत्र दिवस और बीटिंग रीट्रीट सेरिमनी में इस्तेमाल होने वाले आर्मी बैंड्स, पाइप और ड्रम की संख्या 30 से घटाकर 18 करने को कहा गया। इसके पीछे तर्क दिया गया है कि परेडों में हिस्सा लेने वाले कॉन्टिन्जेंट्स की संख्या तो 12 से छह कर दी गई लेकिन बैंड्स की संख्या इस अनुपात में नहीं घटाई गई। प्रस्ताव में ये भी कहा गया है कि विजय दिवस और कारगिल विजय दिवस को होने वाले कार्यक्रम कम से कम तड़क-भड़क के साथ आयोजित किए जाएं।

See also  भारतीय सेना की पैराशूट रेजीमेंट के साथ जम्मू-कश्मीर में ट्रेनिंग लेंगे महेंद्र सिंह धोनी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।