त्रावणकोर। सबरीमला ( Sabarimala temple ) में भगवान अय्यप्पा के मंदिर ( ayyappa temple ) में जाने के लिए चढा़ई के दौरान श्रद्धालुओं में वितरित किए जाने वाले औषधीय जल को अब बोतलों में वितरित किया जाएगा। यह कदम कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

बोतल के लिए 200 रुपए का करना होगा भुगतान

वायरस के मद्देनजर पहाड़ी मंदिर का प्रबंधन करने वाले त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (टीडीबी) ने विशेष रूप से तैयार पेयजल को अलग स्टील की बोतलों में वितरित करने की नई व्यवस्था शुरू की है, ताकि बीमारी फैलने का खतरा न हो।

टीडीबी के अधिकारियों के मुताबिक, तीर्थयात्री स्टील की बोतल प्राप्त करने के लिए 200 रुपये जमा कर सकते हैं और आधार शिविर पम्बा के अंजनिया सभागार से औषधीय पेयजल एकत्र कर सकते हैं।

हर साल भक्तों को वितरित किया जाता है जल

अधिकारियों ने बताया कि जब दर्शन के बाद स्टील की बोतल काउंटर पर वापस कर दी जाएगी तो 200 रुपये की जमा राशि उन्हें वापस कर दी जाएगी। हर साल भगवान अयप्पा भक्तों के बीच वितरित किए जाने वाले औषधीय पेयजल को ‘चुक्क’ (सूखे अदरक), ‘रामचम’और ‘पाथिमुखम’ (सपनवुड) जैसे प्राकृतिक पदार्थों को उबालकर तैयार किया जाता है।

See also  Oppo के ये दो धांसू स्मार्टफोन लॉन्च, एक से बढ़कर एक फीचर्स से हैं लैस, जानें कीमत…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।