टीआरपी डेस्क। कल से आपको अपने मोबाइल पर अमिताभ बच्चन की आवाज में सुनाई देने वाली कॉलर ट्यून नहीं सुनाई देगी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार से मोबाइल पर कॉलर
ट्यून पर वैक्सीनेशन आधारित ट्यून होगी।

कोरोना वायरस संक्रमण (Covid-19) को लेकर लोगों में जागरुकता लाने के लिए और उन्हें सावधान करने के मकसद से लगाए गए अमिताभ बच्चन के कॉलर ट्यून (Amitabh Bachchan Caller Tune) को हटाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ( Delhi High Court) में एक जनहित याचिका दायर की गई थी।

16 जनवरी से देशभर में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होगा. पहले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी. सरकार के अनुसार, कोरोना वैक्सीन सबसे पहले हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स, सेना और अर्धसैनिक बल, सैनिटरी वर्कर्स को लगाई जाएगी।

इसके बाद अगले चरण में 50 वर्ष से ऊपर और पहले से बीमार 50 वर्ष से कम उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा. केंद्र सरकार ने भारत में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के पहले दिन दिल्ली में 89 साइटों सहित 2,934 सत्र स्थलों पर लगभग 300 लाख स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का टीकाकरण करने की योजना बनाई है।

See also  अमिताभ बच्चन ने रोनाल्डो और मेसी से की मुलाकात, रियाद में मुख्य अतिथि बनकर गेम को इनॉग्रेट करने पहुंचे बिग बी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।