टीआरपी डेस्क। कांग्रेस के दिग्गज नेता, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गढ़ में कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचाने वाली खबर सामने आ रही है। दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाने वाले, पूर्व विधायक मूलसिंह दादाभाई के पुत्र हीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी है।

उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह सिंह और पुत्र जयवर्द्धन सिंह की कार्यपद्धति से नाराजगी है, इसलिए वे पार्टी छोड़ रहे हैं। जानकारी यह भी मिल रही है कि भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से हीरेन्द्र सिंह के बीच गोपनीय मुलाकात भी हुई है। माना जा रहा है कि सिंधिया ने दिग्विजय के गढ़ में हीरेंद्र सिंह के रूप में सेंध मार दिया है।

इस संबंध में हीरेन्द्र सिंह ने हालांकि इतना ही कहा है कि दिग्विजय सिंह उनके पितातुल्य हैं। वे हमेशा उनका सम्मान करते रहेंगे। उन्होंने अपनी नाराजगी की वजह लक्ष्मण सिंह और जयवर्द्धन सिंह की कार्यपद्धति को बताई है।

See also  प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक आज, कुमारी सेलजा, सीएम भूपेश और पीसीसी अध्यक्ष होंगे शामिल

भाजपा में शामिल होने के संबंध में उन्होंने कहा- मैं छोटा कार्यकर्ता हूं, भाजपा बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी मर्जी से पार्टी छोड़ी है। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा में शामिल होने से इंकार किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।