रायपुर। राजधानी रायपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने विधायक विकास उपाध्याय के नाम पर ठगी की कोशिश की है। इस घटना की शिकायत विधायक उपाध्याय के निर्देश पर सरस्वती थाना में की गई है।

दरअसल दीनदयाल उपाध्याय नगर में ऑनलाइन कैश ट्रांसफर एजेंसी चलाने वाले सचिन खत्री को अज्ञात व्यक्ति ने विधायक विकास उपाध्याय के निज सचिव के नाम पर कॉल किया। उस व्यक्ति ने ट्यूशन फीस के नाम पर मदद करने के लिए सचिन खत्री को ऑनलाइन कैश ट्रांसफर करने कहा। ठग की साजिश को सचिन खत्री ने भांप लिया।

उनकी जागरुकता से अंतत: साजिश नाकाम रही। इससे एक और आम नागरिक ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से बच गया। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए विधायक विकास उपाध्याय ने अपने प्रतिनिधियों को संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस पर विधायक प्रतिनिधि शिव श्याम शुक्ला,संदीप तिवारी और वेद प्रकाश कुशवाहा ने सरस्वती नगर थाने में विधायक के नाम का दुरुपयोग करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

See also  Cyber Crime : CRPF जवान को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार, खाते से निकाल लिए 6 लाख रुपए

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…