25 लाख के लिए ननदोई ने की थी नेहा और अनन्या की हत्या,दो आरोपी गिरपफ्तार, पूर्व मंत्री धृतलहरे की पोती-बहू हत्याकांड का मामला सुलझा
25 लाख के लिए ननदोई ने की थी नेहा और अनन्या की हत्या,दो आरोपी गिरपफ्तार, पूर्व मंत्री धृतलहरे की पोती-बहू हत्याकांड का मामला सुलझा

रायपुर। खम्हारडीह में पूर्व मंत्री डीपी धृतलहरे की बहू नेहा धृतलहरे (30) और उसकी बेटी अनन्या (9) की जूते की लेस से गला घोंटकर हत्या दोनों ननदोइयों अजय राय और डाॅ. आनंद राय ने की थी। दोनों सगे भाई भी हैं। वारदात में दीपक सायतोड़े भी शामिल था। साइबर सेल ने इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इनमें से डाॅ. आनंद और उसके दोस्त दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि अजय अपने बड़े भाई डाॅ. आनंद और दीपक को लेकर नेहा के घर 25 लाख रुपए उधार मांगने गया था। अजय पहले भी तरुण के पैसे डुबा चुका था, इसलिए नेहा ने उधार देने से इंकार कर दिया। इसके बाद तीनों ने जूते की लेस से नेहा का गला घोंट दिया।

बच्ची अनन्या दोनों को पहचानती थी, इसलिए उसकी भी हत्या की। फिर दोनों शव दीवान के भीतर ठूंस दिए। तीनों को एक साथ निकले तो शक हो सकता है, इसलिए डाॅ. आनंद और दीपक को घर में बंद कर अजय बाहर आ गया।

See also  Coronavirus sero survey : तीन महीने में ही खत्‍म हो रही एंटीबॉडी,सीरो सर्वे से बढ़ सकती है दिल्‍लीवालों की टेंशन

उसका प्लान था कि देर रात आकर दोनों को ले जाएगा। लेकिन नेहा के भाई-बहन अचानक पहुंच गए और हत्या का खुलासा हो गया। आरोपी अजय राय की तलाश में पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कई जगह छापे मारे हैं, लेकिन वह फरार है। पुलिस ने बताया कि वह नेहा और उसके पति तरुण से इसलिए नाराज था क्योंकि अजय-आनंद की निःसंतान बुआ (नेहा की बुआ सास) ने सिमगा रोड पर अपनी 17 एकड़ जमीन तरुण के नाम कर दी थी।

आरोपी उसमें अपनी पत्नियों के नाम से हिस्सा मांग रहे थे। लेकिन नेहा देने को तैयार नहीं थी। अजय आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इस वजह से वह नेहा से उधार मांग रहा था, लेकिन नेहा ने इंकार कर दिया था।

वारदात वाले दिन यानी शनिवार को अजय अपने बड़े भाई डाॅ. आनंद को इसलिए ले गया था कि शायद नेहा उसकी बात मान ले। हालांकि पुलिस का दावा है कि उसने प्लान कर लिया था कि अगर नेहा नहीं मानेगी तो उसकी हत्या कर देगा। उसने इस प्लान पर अमल भी किया।

See also  WhatsApp Privacy Case : NCLAT से WhatsApp को दी आंशिक राहत, जुर्माना बरकरार रख कर डेटा शेयरिंग पर लगी रोक को हटाया…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…