जगदलपुर। जिले के बोधघाट क्षेत्र से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ट्रक ड्राइवर खुर्शीद अहमद ने दावा किया है कि उसके नियोक्ता ने भुवन कबाड़ी संस्था में काम करते समय उसे क्रूरतापूर्वक प्रताड़ित किया गया।
पीड़ित का बयान
खुर्शीद अहमद जो भुवन कबाड़ी संस्था में ट्रक चलाते थे, ने बताया कि उन्हें तांबा-पीतल का गैरकानूनी लोड ले जाने को कहा गया था। जब उन्होंने इनकार किया, तो उनके खाते से सारा पैसा निकाल लिए गए और वह गांव लौट गए। कुछ वक्त बाद उन्हें वापस बुलाया गया। जब उन्होंने फिर इनकार किया तो उन्हें कार में बिठाकर सेंट्रल लॉक कर दिया गया और फार्महाउस लेजाकर वहां लगभग 3 घंटे तक प्रताड़ित किया गया। उन्हें नग्न कर बेल्ट, घूंसे मारे गए और आखिर में उन पर पेशाब भी किया गया।
लाइव वीडियो में चीख-पुकार
फार्म हाउस में यह पूरी घटना वीडियो कॉल कर किसी को दुखाई जा रही थी। इसके साथ ही स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर इसका वीडियो भी बनाया गया। जहां एक व्यक्ति बेल्ट से मारते हुए एक युवक को नाचने के लिए कहता देख जाता है, जबकि वह गिड़गिड़ा रहा था। इस दृश्य के रिकॉर्ड होने के कारण पीड़ित को बोधघाट थाने में FIR दर्ज कराने का मौका मिला।
प्रताड़ना के बाद, उसे जंगल में छोड़ दिया गया। वह पैदल एक दुकान तक पहुंचा, जिससे फोन चार्ज कर किसी परिचित ड्राइवर की मदद से अपने गांव और फिर अस्पताल पहुंचा। उपचार के बाद, नक्सलियों और कबाड़ी संस्था से उसकी जान को खतरा होने की आशंका के चलते उसने बोधघाट थाना में FIR दर्ज करवाई।
मामले में पुलिस ने की कार्रवाई की बात
इस पूरे मामले में बोधघाट पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि की है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


