CG News: पूर्व CM भूपेश बघेल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी की आशंका, CBI और ED की शक्तियों और अधिकारों को दी चुनौती

CG News: नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है। उन्‍होंने अदालत में CBI और ED की जांच करने की शक्तियों और अधिकार क्षेत्र को चुनौती दी है। अब 4 अगस्त सोमवार सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच मामले की सुनवाई करेगी।

CG News: बता दें कि भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ 2161 करोड़ के कथित शराब घोटाले के मामले में जांच चल रही है। हाल ही में चैतन्य बघेल को ED ने गिरफ्तार किया है, ED की जांच और गिरफ्तार करने की शक्तियों की वैधता को पहले भी सुप्रीम कोर्ट में कानूनी चुनौती मिल चुकी है। याचिका में पूर्व सीएम बघेल ने मांग की है कि उन्हें इन मामलों में गिरफ्तार न किया जाए और जांच में सहयोग करने का अवसर दिया जाए।

See also  DMF का DUMP : दो सालों में चार करोड़ के मक्का बीज की DMF से खरीदी.. और उत्पादन का पता नहीं... अब विभाग खुद ही करेगा जांच..!