ब्रेकिंगः बॉटलिंग प्लांट कारोबारी नवीन गुप्ता के सभी ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड
ब्रेकिंगः बॉटलिंग प्लांट कारोबारी नवीन गुप्ता के सभी ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड

रायपुर। आयकर विभाग ने राजधानी के डिस्लरी बॉटलिंग प्लांट कारोबारी नवनीत गुप्ता के सभी ठिकानों पर दबिश दी है। आईटी की टीम आज सुबह गुप्ता के रायपुर के शंकर नगर टीवी टावर के सामने स्थित एग्जॉटिका स्थित घर, दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित गोदाम और आफिस में दबिश दी है।

मिली जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स की इस रेड में नागपुर, रायपुर और दिल्ली से अधिकारी पहुंचे हैं। सुबह-सुबह 3 अलग-अलग टीमें बॉटलिंग प्लांट कारोबारी नवनीत गुप्ता के सभी ठिकानों के लिए रवाना हुई। फिलहाल इंकम टैक्स का सर्वे जारी है। माना जा रहा है कि आईटी की इस कार्रवाई में बड़ी कर चोरी सामने आ सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…
See also  BREAKING : छत्तीसगढ़ में टीकाकरण केंद्र से वैक्सीन चोरी!, सुपरवाइजर ने कराई एफआईआर