पुडुचेरी के एलजी पद से हटीं किरण बेदी,तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को अतिरिक्त प्रभार
पुडुचेरी के एलजी पद से हटीं किरण बेदी,तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली। पुडुचेरी में राजनीतिक संकट के बीच किरण बेदी को एलजी पद से हटा दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बेदी को तुरंत प्रभाव से हटाते हुए तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।

पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटाए जाने के बाद किरण बेदी ने कहा कि- मैं पुडुचेरी में उपराज्यपाल के रूप में जीवन भर के अनुभव के लिए भारत सरकार का धन्यवाद करती हूं। मैं उन सभी को भी धन्यवाद देती हूं जिन्होंने मेरे साथ मिलकर काम किया। मैं संतोष के साथ कह सकती हूं कि इस कार्यकाल के दौरान ‘टीम राज निवास’ ने लगन से जनहित की सेवा की।

बता दें कि बेदी को ऐसे समय पर हटाया गया है जब केंद्र शासित प्रदेश में एक और विधायक के सदस्यता से इस्तीफे के बाद राज्य की कांग्रेस सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में अपना बहुमत खो दिया है। मौजदा सदन में कांग्रेस नीत गठबंधन के अब 14 विधायक रह गए हैं। पुडुचेरी विधानसभा के लिए अगले कुछ महीनों में चुनाव होने वाले हैं।

See also  IND W vs AUS W : स्मृति मंधाना ने सिर्फ 50 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, चौकों और छक्कों ली लगा दी झड़ी, ऑस्ट्रेलिया ने दिया 413 का लक्ष्य

कांग्रेस विधायक के इस्तीफे का घटनाक्रम पार्टी नेता राहुल गांधी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने आने के एक दिन पहले हुआ है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…