Akshay Kumar ने Sunil Shetty के बेटे Ahan की फिल्म 'तड़प' का फर्स्ट लुक किया लॉन्च, देखें पोस्टर
Akshay Kumar ने Sunil Shetty के बेटे Ahan की फिल्म 'तड़प' का फर्स्ट लुक किया लॉन्च, देखें पोस्टर

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बतौर एक्टर अपनी पारी शुरू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। अहान शेट्टी तड़प से बतौर अभिनेता इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।

आज मंगलवार को फिल्म तडप का फर्स्ट लुक पोस्टर और रिलीज डेट अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया में जारी किया है। अक्षय ने पोस्ट में अहान के नाम एक भावुक संदेश भी लिखा।

पोस्टर के साथ अक्षय ने लिखा- अहान, तुम्हारे लिए बड़ा दिन। मुझे अभी भी तुम्हारे पिता सुनील शेट्टी की पहली फ़िल्म बलवान का पोस्टर याद है और आज मैं तुम्हारी पहली फ़िल्म का पोस्टर पेस कर रहा हूं। साजिद नाडियाडवाला की तड़प का पोस्टर शेयर करके बहुत ख़ुश और गौरवान्वित हूं।

See also  यहां 100 रुपए किलो बिक रहा नमक, संक्रमण खत्म करने के लिए लोग बोरियां भरकर खरीद रहे

बता दें तड़प का निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया है, जबकि निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। फ़िल्म में अहान के साथ तारा सुतारिया फीमेल लीड रोल में हैं। पोस्टर पर अहान तारा को गले से लगाये हुए हैं, मगर अहान का चेहरा नहीं दिखाया गया है।

साथ ही बता दें तड़प सिनेमाघरों में 24 सितम्बर को रिलीज़ हो रही है। तड़प रोमांटिक एक्शन फ़िल्म है। जो 2018 की तेलुगु फ़िल्म आरएक्स 100 का रीमेक है। आरएक्स 100 को रीमेक करने का एलान मार्च 2019 में किया गया था। नाडियाडवाला ग्रैंडसन के ट्विटर एकाउंट से अहान के लुक का पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें वो बाइक पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। उनका लुक काफी रफ एंड टफ है।

https://twitter.com/NGEMovies/status/1366636956340289537

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…