राफेल बनाने वाली डसॉल्ट के मालिक ओलिवियर डसॉल्ट की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत
राफेल बनाने वाली डसॉल्ट के मालिक ओलिवियर डसॉल्ट की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत

नई दिल्ली। एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में फ्रांस के अरबपति और संसद के सदस्य राजनेता ओलिवियर डसॉल्ट की मौत हो गई। इसकी जानकारी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने ट्विटर पर दी है।

डसॉल्ट 69 साल के थे। वह फ्रांसीसी अरबपति उद्योगपति सर्ज डसॉल्ट के सबसे बड़े बेटे थे, जिनका ग्रुप राफेल युद्धक विमानों का निर्माण करता है साथ ही इस ग्रुप का ले फिगारो नाम का एक अखबार भी है।

मैक्रॉन ने अपने ट्वीट में लिखा कि ओलिवियर डसॉल्ट फ्रांस से प्यार करते थे। उन्होंने उद्योग, कानून निर्माता, स्थानीय निर्वाचित अधिकारी, वायु सेना में कमांडर के रूप में देश की सेवा की। उनका आकस्मिक निधन एक बहुत बड़ी क्षति है।

गौरतलब है कि ओलिवियर 2002 से लेस रिपब्लिक पार्टी के विधायक थे और इनके दो भाई और बहन थे। साथ ही वह परिवार के उत्तराधिकारी थे। उनके दादा मार्सेल, एक विमानिकी इंजीनियर और प्रतिष्ठित आविष्कारक थे। उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान फ्रांसीसी विमानों में इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्रोपेलर विकसित किया था जो आज भी विश्वभर में प्रसिद्ध है।

See also  इस पूर्व विधायक के पति समेत नौ पर चोरी का मामला दर्ज

बता दें कि दुर्घटना के दौरान ओलिवयर छुट्टियों पर थे। 2020 फोर्ब्स की अमीरों की सूची के अनुसार, डसॉल्ट को अपने दो भाइयों और बहन के साथ दुनिया का 361वां सबसे अमीर शख्स बताया गया था। उन्होंने अपनी राजनीतिक भूमिका के कारण किसी भी तरह के हितों के टकराव से बचने के लिए डसॉल्ट बोर्ड से अपना नाम वापस ले लिया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।