महिला दिवस पर वर्दी शर्मसार: रिपोर्ट दर्ज कराने आई महिला से एसआई ने किया रेप
महिला दिवस पर वर्दी शर्मसार: रिपोर्ट दर्ज कराने आई महिला से एसआई ने किया रेप

नई दिल्ली। दुनियाभर में जहां महिला दिवस मनाया जा रहा है वहीं राजस्थान के खेड़ली में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ किसी और ने नहीं बल्कि पुलिस उपनिरीक्षक ने ही बलात्कार कर डाला।

दरअसल, खेड़ली थाने में पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने आई 26 साल की युवती से 54 साल के पुलिस उपनिरीक्षक ने थाने में ही रेप किया। इसके बाद जब पीड़िता शिकायत के लिए पहुंची तो थाना पुलिस दिनभर मामला छिपाती रही। पर जब उच्चाधिकारियों तक खबर पहुंची तो मामला सामने आया।

आरोपी एसआई गिरफ्तार

इसके बाद जयपुर रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया और अलवर एसपी थाने पहुंचे और देर रात आरोपी एसआई भरत सिंह जादौन को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि जादौन ने महिला को राहत दिलाने तथा पति के साथ काउंसिलिंग कराने का झांसा देकर थाने में बने अपने कमरे में तीन दिन तक दुष्कर्म किया।

See also  नक्सलियों ने मचाया उत्पात, सड़क निर्माण में लगी चार मशीनों को किया आग के हवाले, 2 ऑपरेटरों की हालत गंभीर

आईजी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। अलवर एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया-एसआई भरत सिंह के खिलाफ धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि अलवर में पिछले 7 दिन में ये दूसरी बार है पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। इससे पहले एक महिला ने 2 मार्च को अरावली विहार थाने के एएसआई रामजीत गुर्जर पर रेप का आरोप लगाया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।