ब्रेकिंग: पीएम मोदी आज 11 बजे करेंगे मन की बात, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस
Image Source- Google

टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 75वां एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने इसके लिए देश के लोगों को बधाई दी। कहा, ‘ऐसा लगता है कि मानो यह कल ही बात हो, जब हमने मन की बात शुरू की। 3 अक्टूबर 2014 से शुरू हुआ सफर होली तक पहुंच गया।’

प्रधानमंत्री ने पिछले साल 22 मार्च को लगे जनता कर्फ्यू को याद किया। कहा, पिछले साल मार्च में ही जनता ने पहली बार जनता कर्फ्यू का नाम सुना था। अनुशासन का यह सबसे बड़ा उदाहरण था। पूरी दुनिया ने हमारे इस काम को सराहा। आने वाली पीढ़ियां इसको लेकर गर्व करेंगी। मोदी ने आगे कहा, ‘कोरोना वॉरियर्स के लिए थाली और ताली बजाकर जो सम्मान और आदर पूरे देश ने कोरोना वॉरियर्स की हिम्मत बढ़ाई। उन्होंने कई लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली।’

दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम चला रहे

मोदी ने कहा, पिछले साल इस समय सवाल था कि वैक्सीन कब तक आएगी। आज हम दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम चला रहे हैं। देश के कोने-कोने से हम ऐसी खबरें सुन रहे हैं, ऐसी तस्वीरें देख रहे हैं जो हमारे दिल को छू जाती हैं। यूपी के जौनपुर में 109 वर्ष की बुजुर्ग मां, राम दुलैया जी ने टीका लगवाया है। ऐसे ही दिल्ली में भी 107 साल के केवल कृष्ण जी ने वैक्सीन की डोज ली है। हैदराबाद में 100 साल के जय चौधरी जी ने वैक्सीन लगवाई और सभी से अपील भी है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं। मैं ट्वीटर-फेसबुक पर भी ये देख रहा हूं कि कैसे लोग अपने घर के बुजुर्गों को वैक्सीन लगवाने के बाद उनकी फोटो अपलोड कर रहे हैं।

See also  PM's Speech In Rajya Sabha Lambasted Congress- पीएम का अंदाज़-ऐ-बयां, बोले कीचड़ उसके पास था, मेरे पास गुलाब..

क्रिकेटर मिताली राज को बधाई दी

पीएम मोदी ने हाल ही में 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बनाने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज को बधाई भी दी। पीएम ने कहा, मुझे इंदौर की रहने वाली सौम्या ने इस ओर मेरा ध्यान आकर्षित किया और इसका जिक्र ‘मन की बात में करने के लिए कहा था। यह विषय है – भारत की Cricketer मिताली राज जी का नया record। मिताली जी, हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दस हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई। मिताली आज लाखों-करोड़ों के लिए प्रेरणा हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज एजुकेशन से लेकर ,एंटरप्रिन्योरशिप, आर्म्ड फोर्स से लेकर साइंस तक, हर क्षेत्र में देश की बेटियां अपनी अलग पहचान बना रही हैं। मुझे विशेष खुशी इस बात से है कि बेटियां खेलों में अपना एक नया मुकाम बना रही हैं। प्रोफेशनल च्वाइस के रूप में खेल एक पसंद बनकर उभर रहा है।’

See also  पीएम मोदी ने दी असम को ‘‘महाबाहु-ब्रह्मपुत्र’’ प्रोजेक्ट की सौगात, जलमार्ग के जरिये अब 680 किमी की दूरी घटकर रह जाएगी सिर्फ 43 किमी

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव

मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 75वां एपिसोड ऐसे वक्त हो रहा है, जब देश के 4 राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण का चुनाव बीते शनिवार को ही संपन्न हुआ है। विपक्ष हमेशा से इस कार्यक्रम पर सवाल उठाता रहा है।

पिछली बार पानी की अहमियत पर चर्चा की थी

इससे पहले उन्होंने 28 फरवरी को इस कार्यक्रम के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया था। इसमें उन्होंने पानी की अहमियत पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि पानी एक तरह से पारस से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। कहा जाता है पारस के स्पर्श से लोहा, सोने में परिवर्तित हो जाता है। इसलिए हमें पानी के संरक्षण के लिए प्रयास करने होंगे। इसके लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है।