नांदेड हिंसा मामले में 400 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज, अब तक 20 लोगों की हुई गिरफ्तारी
Image Source- Google

टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र के नांदेड़ में सोमवार को होला-मोहल्ला जुलूस के दौरान पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के मामले में 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। बता दें कि हमले में 4 पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आईं हैं।

पुलिस टीम पर तलवार, पत्थर और डंडों से हमला तब हुआ, जब वे नांदेड़ साहब में बिना परमिशन के होने वाले होला-मोहल्ला जुलूस को रोकने के लिए गए थे। क्योंकि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए इस जुलूस की परमिशन नहीं दी गई थी। इसे रोकने पर उपद्रवियों ने SP और DSP की गाड़ी पर भी हमला कर दिया। इस हमले के दौरान सिख महिलाएं भी पथराव करती नजर आई थीं। इस दौरान हुई हिंसा में कई वाहनों को भी नुकसान हुआ है।

गुरुद्वारा कमेटी पर भरोसा तोड़ने का आरोप

नांदेड़ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) निसार तंबोली ने बताया कि नांदेड़ के हुजूर साहिब गुरुद्वारा में सिखों की ओर से होला-मोहल्ला का जुलूस निकाला जाता है। महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के चलते इस जुलूस को निकालने की इजाजत नहीं दी गई थी। इसकी सूचना गुरुद्वारा कमेटी को भी दी गई थी और उन्होंने भी भरोसा दिया था कि वे निर्देश मानेंगे और कार्यक्रम गुरुद्वारा परिसर के अंदर ही करेंगे।

See also  महाराष्‍ट्र: शपथ लेने के बाद बोले फडणवीस: महाराष्‍ट्र को खिचड़ी सरकार की जरूरत नहीं थी'

सड़क पर जुलूस निकालने पर अड़े

DIG ने बताया कि निर्देशों के बावजूद निशान साहिब को शाम 4 बजे गुरुद्वारे के गेट पर लाया गया। पुलिसकर्मियों ने मना किया तो सिख युवा उनसे उलझ गए और अचानक 400 से ज्यादा लोगहथियार लेकर बाहर निकले और पुलिसकर्मियों पर टूट पड़े। इस हमले में घायल एक कॉन्स्टेबल की हालत गंभीर है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।