IPL पर मंडराया कोरोना का खतरा: मुंबई के वानखेेड़े स्टेडियम के आठ कर्मचारी मिले पॉजिटिव
IPL पर मंडराया कोरोना का खतरा: मुंबई के वानखेेड़े स्टेडियम के आठ कर्मचारी मिले पॉजिटिव

मुंबई। कोरोना काल में 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहे आईपीएल टूर्नामेंट पर खतरा मंडरा रहा है। टूर्नामेंट शुरू होने से हफ्ते भर पहले वानखेड़े स्टेडियम के आठ मैदानकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी मैदान पर 30 मई को फाइनल मुकाबला भी खेला जाना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टेडियम में 19 कर्मचारी काम रहे हैं, जिनका मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने बीचे हफ्ते कोरोना टेस्ट करवाया था, जिनमें से 26 मार्च को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अगले दौर की टेस्टिंग की रिपोर्ट 1 अप्रैल को आई, जिसमें पांच और कर्मचारी संक्रमित पाए गए।

रोजाना लोकल के सहारे आना जाना करते हैं कर्मचारी

अधिकतर कर्मचारी स्टेडियम में नहीं रहते हैं, वो रोजाना लोकल ट्रेन, बस के सहारे स्टेडियम आना-जाना करते हैं। अब MCA टूर्नामेंट खत्म होते तक कर्मचारियों को अपने परिसर के भीतर ही रहने की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी में है। आईपीएल की गाइडलाइंस के मुताबिक शुरुआती दौर के मैच बिना दर्शकों के बंद स्टेडियम में खेले जाने थे, बाद में कोरोना की स्थिति को ध्यान रखते हुए फैंस की एंट्री पर फैसला लिया जाता, लेकिन देश में बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है।

See also  Indian Railways Train Cancellation List: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 77 ट्रेनें कैंसिल, 7 से 19 जून तक हावड़ा रूट की ये गाड़ियां होंगी प्रभावित, देखें लिस्ट

9 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है पहला मैच

यहां पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 9 अप्रैल को खेला जाना है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 89,000 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से 714 मरीजों की जान चली गई। संक्रमितों का यह आंकड़ा पीक से सिर्फ नौ हजार दूर है। इससे पहले 16 सितंबर को सबसे ज्यादा 97,860 मरीज मिले थे, इसके बाद यह आंकड़ा कम होना शुरू हो गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…