वैक्सीनेशन

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्करों के कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण कराने पर रोक लगा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को लिखी चिट्ठी लिखकर ये निर्देश दिया है कि अब कोरोना के टीकाकरण को लेकर हेल्थकेयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर का फ्रेश रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसके पीछे वजह ये है कि बहुत से ऐसे लोगों ने हेल्थकेयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर न होते हुए भी इन दोनों ही कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन करवाकर टीका लिया है,ये रजिस्ट्रेशन फर्जी तरीके से करवाया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने हालांकि इस पत्र में स्पष्ट किया कि 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का रजिस्ट्रेशन पहले की तरह जारी होगा और उनका कोविन पोर्टल पर जारी रहेगा, साथ ही पहले ही पंजीकृत हो चुके हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन भी किया जाएगा, उस पर कोई रोक नहीं रहेगी।

See also  देश में और घटे कोरोना केस, 3,10,580 नए केस, लेकिन मौतें फिर 4 हजार के पार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।