ब्रेकिंग: पीएम मोदी करेंगे आज मुख्यमंत्रियों संग बैठक,कर सकते हैं जरूरी ऐलान
ब्रेकिंग: पीएम मोदी करेंगे आज मुख्यमंत्रियों संग बैठक,कर सकते हैं जरूरी ऐलान

नई दिल्‍ली। देश में इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) फिर पैर पसार रहा है। इस बीच बेकाबू होते कोरोना संक्रमण से संबंधित मामलों की समीक्षा और कोरोना वैक्‍सीनेशन पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को उच्‍च स्‍तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में पीएम के प्रधान सचिव, कैबिनेट सचिव, स्‍वास्‍थ्‍य सचिव और डॉ. विनोद पॉल शामिल हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी वरिष्‍ठ अफसरों के साथ कोरोना संक्रमण के मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमण के इस बेकाबू होते हालात पर नियंत्रण के लिए इस बैठक में कोई अहम निर्णय भी लिया जा स‍कता है।

बता दें कि भारत में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 93,249 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में आए कोविड-19 के सर्वाधिक केस हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,24,85,509 हो गई है।

See also  Departmental Spokespersons : हर विभाग में प्रवक्ता की नियुक्ति! सोशल मीडिया में रेगुलर अपडेट्स पर फोकस, हर 3 महीने में सार्वजनिक करनी होगी रिपोर्ट…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…