ब्रेकिंग: आज से मंत्रियों की क्लास, सीएम भूपेश बघेल की समीक्षा बैठक के बाद तैयार होगा Report Card

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली और जवानों के बीच हुई मुठभेड़ (Sukma Encounter) पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि इस एनकाउंटर में नक्सलियों को बड़ा नुकसान (Naxali Big Loss) हुआ है। लगातार 4 घंटे तक फायरिंग होती रही। साथ ही सीएम ने कहा कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। 7 घायल जवानों को रायपुर शिफ्ट किया गया था, सभी फिलहाल खतरे से बाहर हैं। बता दें कि घटना स्थल से अब तक 22 जवानों के शव बरामद हो चुके हैं। अभी भी ​रेस्क्यू टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है।

जवानों की शहादत के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने ट्वीट कर कहा था कि , “बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सली मुठभेड़ में जवानों के शहीद होने का समाचार दुखद है। मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ हैं।” वहीं, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से एक महिला नक्सली का शव बरामद किया है।

See also  CG CORONA BREAKING : प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मिली थोड़ी राहत, कल की अपेक्षा 628 कम नए मामले आज आए सामने

21 लापता जवानों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 8 जवान शहीद हुए हैं, वहीं 21 जवानों के लापता होने की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक एनकाउंटर के दौरान 30 जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए बीजापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एनकाउंटर वाली जगह से 14 शव बरामद किए गए हैं।

नक्सलियों से लोहा लेते हुए 22 जवान शहीद

नक्सल विरोधी अभियान के तहत शुक्रवार रात को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, डीआरजी और एसटीएफ की टीम को भेजा गया था। नक्सल विरोधी अभियान में करीब 2 हजार जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। तीन घंटे से ज्यादा समय तक चली मुठभेड़ में अब तक 22 जवानों के शहादत की खबर सामने आ रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।