कोरोना
कोरोना

टीआरपी डेस्क। क्या कोरोना (Coronavirus) से ठीक हो चुका व्यक्ति दोबारा कोरोना से संक्रमित (Corona Positive) हो सकता है? क्या यह तथ्य सही है कि कोरोना से दूसरी बार एक ही व्यक्ति संक्रमित नहीं हो सकता क्योंकि उसने कोरोना से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता, जिसे आसान शब्दों में ‘इम्युनिटी’ कहा जाता है, वो विकसित कर ली है?

दरअसल, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के वैज्ञानिकों की टीम ने SARS-CoV2 वायरस के भारत में सबसे मुमकिन स्थिति वाले मामलों की पहचान की है। वैज्ञानिकों ने 1,300 ऐसे व्यक्तियों पर शोध किया है, जो दो बार कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

रिसर्च में पाया गया है कि 1,300 लोगों में से 58 यानी 4.5 प्रतिशत लोग कोरोना से दोबारा संक्रमित हो गए। इनमें से दो लोगों का 102 दिनों के बाद दोबारा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। रिसर्च के मुताबिक ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि कोरोना से एक बार संक्रमित होने वाले व्यक्ति में परमानेंट इम्युनिटी डेवलप हो जाती है। इसलिए ऐसे व्यक्ति दोबारा भी कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं।

See also  सुप्रीम कोर्ट ने तीन नए आपराधिक कानूनों पर सुनवाई से किया इनकार

दोबारा कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या में भी हो रही बढ़ोतरी

हालांकि कोरोना से दोबारा संक्रमण के मामले अब तक काफी कम दर्ज किए गए हैं। पिछले साल अगस्त में हांगकांग से पहला ऐसा मामला सामने आया था, जहां एक व्यक्ति दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद अमेरिका और बेल्जियम से भी इसी तरह के कोविड केस सामने आए। इतना ही नहीं भारत में भी ऐसे मामलों की लिस्ट देखी गई, जिसमें कई लोगों का कोरोना टेस्ट कई बार पॉजिटिव आया।

हालांकि ऐसे मामलों को कोरोना के मामलों के अंतगर्त शामिल नहीं किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना से ठीक होने वाले लोगों में कोरोना के निम्न स्तर के वायरस मिनिमम तीन महीने तक रह सकते हैं। हां मगर ये निम्न स्तर के वायरस दूसरों के लिए कोई खतरा पैदा नहीं करते और न ही इन वायरस में दूसरों को संक्रमित कर देने की सीमित क्षमता ही होती है। इस वायरस का पता डायग्नोस्टिक टेस्ट के जरिए लगाया जा सकता है।

See also  ब्रेकिंगः छत्तीसगढ़ सरकार के एक और मंत्री हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया में दी जानकारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।