कोविड मरजों के लिए शुरू करें हेल्पडेस्क, हेल्पलाइन नंबर किए जाएं जारी, BJP का स्टेट यूनिट्स को आदेश

टीआरपी डेस्क। देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच बीजेपी (BJP) ने सोमवार को अपनी राज्य इकाइयों को हेल्पडेस्क (Help Desk) और हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number) शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके जरिए मरीजों को अस्पतालों में बिस्तर और दवाएं उपलब्ध कराने में मदद की जा सकेगी।

पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को महामारी के खिलाफ अभियान शुरू करने के बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा (JP Nadda) के निर्देश के एक दिन बाद पार्टी महासचिवों ने इसके क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की। इसमें कहा गया कि बीजेपी ने अपनी राज्य इकाइयों को निर्दिष्ट हेल्पडेस्क और हेल्पलाइन नंबर शुरू करने को भी कहा ताकि इसके जरिए कोविड रोगियों की मदद की जा सके।

बयान के मुताबिक, पार्टी ने अपनी राज्य इकाइयों से लोगों को अस्पतालों में बिस्तर और दवाएं दिलाने में मदद करने का खास निर्देश दिया है। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि शहर में अगले दो दिन में कोविड मरीजों के लिए 1,400 से 2,000 बेड तैयार हो जाएंगे।

See also  कोर्ट परिसर में वकील की गोली मारकर हत्या, यूपी के शाहजहांपुर की वारदात

उन्होंने यमुना प्लेग्राउंड और कॉमनवेल्थ गेम्स ग्राउंड का दौरा कर वहां कोविड केयर सेंटर तैयार किए जाने की समीक्षा की। दौरे के दौरान केजरीवाल ने कहा, ‘लोगों के लिए हम ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन बेड का प्रबंध कर रहे हैं। अगले दो दिन में 1,400 से 2000 बेड उपलब्ध हो जाएंगे’।

मालूम हो कि अब तक कई कोविड मरीज अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन सिलेंडर की शिकायत कर चुके हैं। रोजाना अधिकांश राज्यों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां बेड और ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीज दम तोड़ दे रहे हैं।

कोरोना की दूसरी लहर के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. एक मई से सभी व्यस्कों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। देखा जाए तो यह कोरोना वैक्सी​नेशन का तीसरा चरण होगा। पहले चरण में उच्च जोखिम वर्ग के 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई गई। दूसरे चरण में 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है और अब एक मई से 18 साल से ऊपर के हर एक व्यक्ति को वैक्सीन की डोज दी जाएगी।

See also  BREAKING: कनिष्ठ सेवा के 6 अधिकारियों को मिला डिप्टी कलेक्टर वेतनमान पर प्रमोशन, देखें सूची
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।