अब आम रस्ते पर नहीं चलने का नक्सली फरमान, बीच मार्ग पर लगाया बैनर

दंतेवाड़ा। जिले के पुसनार थाना क्षेत्र के मालेवाही में बीच सड़क पर नक्सलियों ने बैनर टांग कर इस मार्ग से आवागमन नही करने की चेतावनी दी है। इस तरह अब नक्सली अब लोगों को आम रास्ते से नहीं चलने की भी चेतावनी देने लगे हैं। ऐसे में इलाके की जनता के लिए नई समस्या उठ खड़ी हुई है।

राजनांदगांव की दूरी कम हो जाएगी इस मार्ग से

माओवादियों की पूर्वी बस्तर डिवीजनल कमेटी ने बैनर पोस्टर में आम लोगों और व्यापारियों को पल्ली-बारसूर मार्ग पर वाहन न चलाने की बात लिखी है। यह मार्ग निर्माणाधीन अवस्था में है और दंतेवाड़ा से राजनांदगांव तक की दूरी कम समय में पूरी करने के लिए बनाया जा रहा है, मगर नक्सली सड़क निर्माण का विरोध कर रहे हैं और इसलिए इस मार्ग का उपयोग ना करने की चेतावनी दे रहें है।

निर्माण कार्य का विरोध कर रहे हैं नक्सली

गौरतलब है कि बस्तर जैसे वनांचल क्षेत्र में सड़कों के माध्यम से शहरों को जोड़ने के लिए वृहद स्तर पर काम जारी है, मगर नक्सली अपने वर्चस्व वाले क्षेत्र में किसी भी प्रकार के निर्माण कार्यों का जमकर विरोध करते हैं। इसी में दंतेवाड़ा से राजनांदगांव तक बनाई जा रही सड़क भी शामिल है। लिहाजा अपने अधिकार क्षेत्र कम होने की आशंका के चलते इस तरह के बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। हालांकि पुलिस को सूचना मिलने के बाद मालेवाही पहुंचकर उक्त बैनर को जप्त कर लिया गया है, मगर नक्सलियों द्वारा लगाए गए बैनर के चलते इलाके के लोग दहशत में है।

See also  CGPSC ने घोषित किए असिस्टेंट प्रोफेसर के परिणाम, 1372 पदों पर होगी भर्ती
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।