रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लिखित परीक्षा में 2896 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 27 में 24 विभिन्न विषयों के लिए 1372 पदों पर भर्ती की जाएगी। साक्षात्कार के लिए आयोग अलग से तारीखें अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा।

लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को देर शाम असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है । सभी 24 विषयों के लिए पदों और इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या दी गई है। कुछ विषयों का मामला उच्च न्यायालय में पेंडिंग होने की वजह से उनके नतीजे जारी नहीं किए गए हैं। बता दें कि कुल 1384 पदों के लिए लिखित परीक्षा 5 एवं 8 नवंबर को आयोजित की गई थी।

छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में बड़ी संख्या में व्याख्यताओं के पद खाली हैं। इस वजह से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अब असिस्टेंट प्रोफेसर के नए पदों पर भर्ती होने पर अधिकतर विषयों के लिए व्याख्यताओं की कमी को पूरा किया जा सकेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।