छत्तीसगढ़ में हार रहा कोरोना, 1655 नए पॉजिटिव ,4521 स्वस्थ 37 की मौत
छत्तीसगढ़ में हार रहा कोरोना, 1655 नए पॉजिटिव ,4521 स्वस्थ 37 की मौत

नई दिल्ली। देश में 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 3,23,144 नए मामले सामने आए हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे मामलों में कई दिन बाद पहली बार कमी देखी गई। इसे एक सकारात्मक संकेत समझा जा रहा है।


कोरोना महामारी के खिलाफ दुनिया की सबसे बड़ी लड़ाई भारत में लड़ी जा रही है। महामारी की दूसरी लहर में एक साथ भारी संख्या में केस आने के बाद देश की स्वास्थ्य सेवाएं गड़बड़ा गई। बहरहाल, लगता है कि कोरोना का खात्मा शुरू हो गया है। ताजा आंकड़े तो यह इसी और संकेत कर रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक, देश में 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 3,23,144 नए मामले सामने आए हैं। यानी एक दिन पहले की तुलना में 30 हजार केस कम आए हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे मामलों में कई दिन बाद पहली बार कमी देखी गई। इसे एक सकारात्मक संकेत समझा जा रहा है।

See also  मिशन 2023: सितंबर को रायपुर आएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , एयरपोर्ट पर भव्‍य स्‍वागत की तैयारी


इन नए मामलों के साथ अब तक कुल मामले 1,76,36,307 हो गए हैं। सक्रिय मामले बढ़कर 28,82,204 हो गए हैं। इस दौरान संक्रमण से 2771 और लोगों की मौत हो गई। अब तक 1,97,894 लोग इस बीमारी से अपने प्राण गंवा चुके हैं। बीते 24 घंटों में 2,51,827 लोगों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई। कुल मिलाकर 1,45,56,209 लोग इस बीमारी से निजात पा चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।