भिलाई में कोरोना संक्रमितों की मदद को आगे आई युवाओं की टोली... मदद के लिए इन नंबरों पर करें कॉल

टीआरपी डेस्क। मिनी इंडिया भिलाई में मददगारों की कमी नहीं है। कोरोना संकट के समय में लोगों की मदद के लिए सामने आने वालों में युवाओं की लंबी-चौड़ी फौज है। अधिकांश युवा किसी न किसी तरह कोरोना संक्रमितों की मदद में लगे हुए हैं। कुछ खाना बांट रहे हैं तो कुछ युवा सिलेंडर की सर्विस दे रहे हैं।

कई तो आर्थिक मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं। इन्हीं में से एक है सैय्यद शादाब एवं आनंद विश्वकर्मा की टीम भी है। जो जरूरतमंद लोगों के अस्पताल जाने फ्री में टैक्सी व एंबुलेंस की सर्विस मुहैया करा रही है।

अगर किसी कोरोना मरीज को भी घर से अस्पताल जाना है या उनके परिजन को काेई जरूरी काम से बाहर जाना है तो उन्हें कॉल कर बुला सकते हैं। अगर आप आर्थिक रूप से सक्षम है तो आप उनकी मदद भी कर सकते हैं। यह मदद उनके पेट्रोल-डीजल के लिए ही काम आएंगे। बाकी टैक्सी व एंबुलेंस फ्री रहेगी। गरीब परिवारों को यह सर्विस एकदम फ्री में दी जाएगी।

See also  बड़ी खबर- 370 हटने के 2 साल बाद श्रीनगर के डाउन टाउन इलाके में हुआ टेरर अटैक, ब्लास्ट के बाद हुई फायरिंग, जामा मस्जिद इलाके में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात

सैय्यद शादाब व आनंद विश्वकर्मा ने बताया कि सुमित फाउंडेशन व सहयोगियों की मदद से इसका शुभारंभ किया गया है। एक फोन पर लोगों को हम टैक्सी व एंबुलेंस सर्विस प्रोवाइड कराएंगे।

सर्विस के लिए आप इन्हें इन नंबरों पर कॉल कर हैं

  • सैय्यद शादाब- 7828787080
  • आनंद विस्वकर्मा- 7566662726
  • शुभम शुक्ल- 7999854948
  • राहुल- 8103730506
  • घनश्याम- 9575995214
  • आशीष- 9977018444
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।