टीआरपी डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। जिसके बाद बोर्ड ने शनिवार यानी 1 मई को नई अंक निर्धारण नीति की घोषणा की थी। इसके साथ ही, बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना में कक्षा ग्यारहवीं में प्रवेश से संबंधित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की हैं। 

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सीबीएसई ने कक्षा ग्यारहवीं में स्ट्रीम सिस्टम (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स आदि) को हटाने का निर्णय लिया है। साथ ही बोर्ड ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे कक्षा ग्यारहवीं में विभिन्न प्रकार के स्ट्रीम सिस्टम से बचें और विद्यार्थियों को उनकी रुचि और पसंद के हिसाब से विषयों का समूह चुनने की छूट दी जाए। यानी अब विद्यार्थी गणित के साथ भूगोल, राजनीतिक विज्ञान आदि चुन सकते हैं। वहीं जिन विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं में स्टैंडर्ड मैथेमैटिक्स विषय लिया था, वे 11वीं कक्षा में भी मैथ्स ले सकेंगे।

See also  Kalinga University organizes Online Induction program for the Newly Admitted Students for B.Com Program ‘First- Step 2021’

अधिसूचना के मुताबिक कक्षा दसवीं में फेल होने वाले विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट परीक्षाओं के आयोजन तक कक्षा ग्यारहवीं में बने रहने की अनुमति दी जाएगी।