घर पर मुफ्त मिलेगी ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर की सुविधा, Ola ने गिवइंडिया के साथ शुरू की सेवा
घर पर मुफ्त मिलेगी ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर की सुविधा, Ola ने गिवइंडिया के साथ शुरू की सेवा

नई दिल्ली। आक्सीजन की कमी से जूझ रहे कोरोना मरीजों की जान बचाने अब ओला कंपनी सामने आई है। ओला फाउंडेशन ने सोमवार को ऐलान किया है कि वे गिवइंडिया के साथ मिलकर मुफ्त में ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर की डोर स्टेप डिलीवरी करेंगे।

कंपनी की घोषणा के मुताबिक, ओला ऐप के माध्यम से उपभोक्ताओं को मुफ्त में ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की डोर स्टेप डिलीवरी की जाएगी।बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों के अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी की वजह से अब तक कई मरीजों की जान जा चुकी है।

ऐसे में केंद्र सरकार और तमाम राज्य सरकारों की ओर से अस्पतालों तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर कोशिशें की जा रही हैं। वहीं कई प्राइवेट संस्थाएं भी सामने आई हैं, जो अपने-अपने स्तर पर सरकार की मदद करते हुए अस्पतालों तक ऑक्सीजन पहुंचाने या उपलब्ध कराने की कोशिश में जुटी हैं।

See also  RAIPUR BREAKING : तेज रफ्तार होंडा सिटी कार खड़े ट्रक में जा घुसी, हादसे में बालाजी अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉक्टर डॉ. मनीष चौरसिया सहित 3 घायल, एक गंभीर

अब इसी कड़ी में कैब सर्विस देने वाली कंपनी ओला ने एक बड़ी घोषणा की है। ओला फाउंडेशन की घोषणा के मुताबिक, ओला ऐप के माध्यम से उपभोक्ताओं को मुफ्त में ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की डोर स्टेप डिलीवरी की जाएगी। इसके लिए ओला ने गिवइंडिया के साथ साझेदारी की है।

बयान के मुताबिक, इसी सप्ताह से 500 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर के प्रारंभिक सेट के साथ यह सेवा बेंगलुरु में शुरू होगी। ओला और गिवइंडिया आने वाले हफ्तों में 10,000 तक की कंसेंट्रेटर के साथ इस सेवा को पूरे देश में लागू करेगी।

इस तरह से इस सेवा का उठा सकते हैं लाभ

आपको बता दें कि कोई भी व्यक्ति इस सेवा का लाभ उठा सकते है। इसके लिए कंपनी के अनुसार कुल विवरण साझा करने होंगे। कंपनी के बयान के मुताबिक, कुछ मूल विवरण देने के बाद उपभोक्ता इस सेवा का लाभ लेने के लिए ओला ऐप में लॉग इन कर सकते हैं और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर के लिए अनुरोध कर सकते हैं।

See also  एक महिला के पालतू कुत्ते ने बच्चे की जांघ पर काटा… दर्द से कराहते रहा मासूम मगर नहीं पसीजा महिला का दिल - Video

उपभोक्ता द्वारा एक बार पूरा विवरण के साथ अनुरोध किए जाने के बाद कंपनी की ओर से अनुरोध को मान्य किया जाएगा और फिर ओला एक विशेष प्रशिक्षित चालक के साथ अपने कैब के माध्यम से ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर को उपभोक्ता के घर तक पहुंचाएगा।

जब मरीज ठीक हो जाएगा और उसे ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की आवश्यकता नहीं होगी, तब ओला उस डिवाइस को वापस ले लेगा। इसके बाद जब फिर किसी मरीज को इसकी आवश्यकता होगी तो इसी प्रक्रिया से उसतक भी पहुंचाया जाएगा। इस तरह से यह सेवा निर्बाध रूप से चलती रहेगी। सबसे खास बात कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की डोरस्टेप डिलीवरी और पिकअप उपभोक्ताओं के लिए पूरी तरह से मुफ्त होगा।

ओला के चेयरमैन और ग्रुप सीईओ भाविश अग्रवाल ने एक बयान में कहा, “हमें इन अभूतपूर्व समय के दौरान एकजुट होना चाहिए और अपने समुदायों की मदद करनी चाहिए।

गिवइंडिया के साथ साझेदारी में O2ForIndia पहल के साथ, हम जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की मुफ्त और आसान पहुंच प्रदान करेंगे। हमें उम्मीद है कि यह पहल कठिन समय के दौरान उन लोगों में दर्द और चिंता को कम करने में मदद करेगा।

See also  बड़ा खुलासा : यूपी में सीएए प्रदर्शनकारियों की हिंसा के पीछे पीएफआई का हाथ, बैंक खातों में जमा किए गए थे 120 करोड़!

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर