BIG BREAKING :​​​​​​​बिलासपुर CIMS में म्यूकर माइकोसिस पीड़ित दो महिलाओं सहित 3 मरीज भर्ती, 2 की हालत गंभीर
BIG BREAKING :​​​​​​​बिलासपुर CIMS में म्यूकर माइकोसिस पीड़ित दो महिलाओं सहित 3 मरीज भर्ती, 2 की हालत गंभीर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस यानी म्यूकर माइकोसिस के 40 से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं भिलाई और महासमुंद में एक-एक मरीज की मौत भी हो चुकी है।स्वास्थ्य विभाग का अनुमान है कि एक से दो माह में 100 मरीज और आ सकते हैं।

अब सोमवार को बिलासपुर स्थित CIMS में दो महिलाओं सहित 3 मरीजों को भर्ती किया गया है। इसमें दो मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों ही मरीज कोरोना संक्रमित होने के बाद ठीक हो गए थे। इसके बाद इनको दिक्कत शुरू हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 4 बजे तीनों मरीजों को CIMS लाया गया है। इनमें रतनपुर की 40 वर्षीया महिला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले की 35 साल की महिला और जांजगीर के अकलतरा निवासी 50 साल का पुरुष शामिल है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 के विजेताओं से बोले पीएम मोदी: आपने जो किया, उसे सोचने में भी बड़ों के पसीने छूट जाते हैं

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।