दें ध्यानः इन कारणों से कैंसल हो सकता है आपका Covid Insurance Claim
Image Source- Google

टीआरपी डेस्क। कोविड-19 महामारी के कारण इंश्‍योरेंस क्‍लेम ( Covid Insurance claim ) में भारी उछाल देखने को मिला है। हालांकि बीमा कंपनियां क्‍लेम को निपटाने में तेजी दिखा रही हैं और इनमें से अधिकांश का निपटारा भी कर दिया है। कोरोना वायरस के कारण, हाल ही में कोविड 19 को कवर करने वाली विभिन्न बीमा पॉलिसियां शुरू की गई हैं। पॉलिसी के प्रकार के आधार पर, पॉलिसीधारक कैशलेस मोड या रिइंबर्समेंट के माध्यम से इंश्‍योरेंस क्‍लेम कर सकते हैं। अगर आप खर्च का भुगतान करने के बाद क्‍लेम करते हैं तो आपको क्‍लेम फॉर्म जमा करके बीमाकर्ता से रिइंबर्समेंट प्राप्त करना होगा।

वहीं कुछ मामले ऐसे भी सामने आ रहे हैं जिनके कोविड इंश्‍योरेंस पॉलिसी के क्‍लेम्‍स को खारिज किया जा रहा है। जिसके कई कारण हैं। जिसमें पॉलिसी लैप्‍स होने और गंभीर बीमारियों की जानकारी पहले नहीं दी है। आइए आपको विस्‍तार से बताते हैं इन कारणों के बारे में।

See also  BIG BREAKING : दिल्ली में भी मिला ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज, देश का पाँचवा मामला

अगर आपकी पॉलिसी हो गई है इनेटिक्‍व या लैप्‍स

पॉलिसी को सक्रिय रखने के लिए, पॉलिसीधारक को समय पर प्रीमियम का भुगतान करना होता है। समय पर प्रीमियम का भुगतान न करने पर पॉलिसी लैप्स हो जाती है। इस बीच अगर पॉलिसी होल्‍डर की मौत हो जाती है तो लाइफ इंश्‍योरेंस कंपनी क्‍लेम को अस्‍वीकार कर सकती है।

पहले से मौजूद बीमारियों का खुलासा न करना

यदि पॉलिसीधारक को पहले से कोई गंभीर बीमारी है, उदाहरण के लिए, पॉलिसी जारी करने से पहले बीमाधारक कैंसर से पीड़ित था और पॉलिसी खरीदते समय इसका खुलासा नहीं किया गया था, तो बीमाकर्ता दावे को अस्वीकृत कर सकते हैं। कई बीमा कंपनियों ने कहा है कि वे प्राथमिक रूप से सभी वास्तविक दावों का निपटान करने की कोशिश कर रही हैं। अगर किसी बीमा फर्म ने अस्पष्ट आधार पर पॉलिसी के दावे को खारिज कर दिया है, तो व्यक्ति शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

See also  Upcoming IPO: दो दिन में खुलने जा रहे हैं 20 आईपीओ, फेस्टिव सीजन में मिलेगा निवेश का शानदार मौका; जानें किसका शेयर सबसे सस्ता?
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।