Good News-विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में भारत ने रूस को पीछे छोड़ा,कोरोना काल में भरा खजाना
Good News-विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में भारत ने रूस को पीछे छोड़ा,कोरोना काल में भरा खजाना

नई दिल्‍ली। India Forex Reserve विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में भारत ने रूस को पीछे छोड़ दिया है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 608 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है।

11 जून को समाप्‍त में हुए सप्‍ताह में 3.074 अरब डॉलर इजाफा हुआ है। जिसके बाद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 608.081 अरब डॉलर के साथ रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। जिसके साथ ही भारत का विदेशी मुद्रा रूस से ज्‍यादा हो गया है।

केवल तीन देश ही हैं आगे

अब भारत से आगे स्‍विट्जरलैंड, जापान और चीन है। इन तीन देशों के पास एक हजार अरब डॉलर से ज्‍यादा का विदेशी मुद्रा भंडार है। बता दें क‍ि इससे पहले चार जून, 2021 को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 6.842 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 605.008 अरब डॉलर हो गया था।

भारतीय रिजर्व बैंक के जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 11 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि का कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों में हुई अच्छी वृद्धि है। यह कुल मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।

See also  टिक टॉक ने भारत में लॉन्च किया नया सेफ्टी फीचर डिवाइस मैनेजमेंट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।