महिला शिक्षाकर्मी
रायपुर में एक महिला शिक्षाकर्मी ने धारदार चाकू से काट ली गर्दन और हाथ की नस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर इलाके में एक शिक्षाकर्मी महिला ने खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक, इसी घर में अब तक ये तीसरी खुदकुशी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मृतका का नाम सरिता श्रीवास्तव है। उसने धारदार चाकू से गर्दन और हाथ की नस काट ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

आत्महत्या का कारण अब तक अज्ञात है। पुलिस के मुताबिक महिला 2014 से अभनपुर में पढ़ा रही थी। गिरधारी देवांगन के घर में किराये से रहती थी। कुछ दिन पहले ही महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद वह अपने मायके खैरागढ़ चली गई थी।

पति-पत्नी के बीच लंबे समय से था विवाद

परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। देर शाम होने के कारण मृतका का पोस्टमार्टम कल होगा। फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है। पुलिस एक-एक पहलू को लेकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।