टीआरपी डेस्क। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘Gully Boy’ को एशियाई अकादमी क्रिएटिव अवार्ड्स

में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे पहले फिल्म को 92वें Oscar Academy Awards

के लिए नामांकन भी मिला है। इसमें एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने लीड किरदार अदा किया था।

 

स्लम रैपर्स की कहानी पर आधारित यह फिल्म इस साल की क्लासिक फिल्मों में से एक बन गई है। Indian Film

Festival of Melbourne में ‘Best Film’ का पुरस्कार भी जीत चुकी है और जल्द ही इसे जापान में रिलीज किया

जाएगा। गौरतलब है कि ‘गली बॉय’ 14 फरवरी, 2019 को रिलीज हुई थी।

 

अगर जोया के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म ‘गली बॉय’ के बाद जोया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पर

काम कर रही हैं। खबरों के मुताबिक जोया की अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल में दिखाई देंगी।

See also  Breaking: मुख्यसचिव आरपी मंडल को कैबिनेट ने दी विदाई, अमिताभ जैन का नया मुख्य सचिव बनना तय

एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म में दीपिका के अपोजिट नजर आएंगे। हालांकि अभी तक फिल्म का टाइल फाइनल

नहीं हुआ है। दीपिका और सिद्धांत की इस फिल्म का निर्देशन सकून बत्रा करेंगे और यह फिल्म करण जौहर

के बैनर तले बनेगी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।