राजनांदगांव। होटल व्यापारी विनोद लुल्ला के बेटे नैतिक लुल्ला का अपहरण हो गया है। जानकारी के

अनुसार दो बाइक सवार युवकों ने बेटे का अपहरण किया है, घर से महज 200 मीटर की दूरी पर यह

वारदात होना बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि 9 साल का नैतिक घर के पास साइकिल चला

रहा था। घटना राजनांदगांव के खंडेलवाल कालोनी की है।

 

हाईप्रोफाइल किडनैंपिंग की इस खबर के बाद पुलिस ने नाकेबंदी तो शहर में कर लिया है, लेकिन अभी

तक किसी भी तरह का कोई सुराग नहीं मिला है। हादसे के वक्त जो साइकिल नैतिक चला रहा था, वो

घटनास्थल पर ही गिरा रह गया। इस पूरी वारदात को नैतिक के साथ खेल रहे कुछ बच्चों ने भी देखा।

अभी तक फिरौती के लिए किसी भी तरह का फोन नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि पूरा मामला

अपहरण और फिरौती से ही जुड़ा हुआ है। किडनैपर्स वारदात के बाद किधर फरार हुए हैं, इसके लिए

See also  IND vs AUS 5th T20 : सीरीज डिसाइडर मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारतीय टीम करेगी पहले बल्लेबाजी, प्लेइंग-11 में इन्हें मिला मौका…

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।