टीआरपी डेस्क। Assam Assembly Election 2026 : असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक जोरहाट पर कांग्रेस उम्मीदवार और असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने लगभग 20,000 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया है।

अनुभवी गोस्वामी के सामने नहीं टिके गोगोई

गौरव गोगोई पहली बार विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे थे, लेकिन उनका मुकाबला पांच बार के विधायक हितेंद्र नाथ गोस्वामी से था। गोस्वामी ने इस जीत के साथ भाजपा के टिकट पर लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। इससे पहले वह तीन बार असम गण परिषद (AGP) के विधायक के रूप में भी इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

यह मुकाबला इसलिए भी अहम था क्योंकि हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सामने गौरव गोगोई को एक मजबूत विकल्प के रूप में देखा जा रहा था। अहोम समुदाय के प्रभुत्व वाली यह सीट कांग्रेस के भीतर उनके नेतृत्व को मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण थी, लेकिन इस हार ने पार्टी को बड़े संकट में डाल दिया है।

See also  एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के ससुराल समेत बड़े कोल कारोबारियों के यहां स्टेट GST की रेड, 11 ठिकानों की जांच

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।