किसानों के साथ परिवहन व्यवसायियों का भरोसा जीतने वाली गारंटी

रायपुर। (कैलाश यादव ) कांग्रेस का घोषणा पत्र किसानों के साथ परिवहन व्यवसायियों का भरोसा जीतने वाला घोषणा साबित हो सकता है। भाजपा के घोषणा पत्र के मुकाबले कांग्रेस के घोषणा पत्र में इस बार बहुत सी घोषणाएं काफी असरकारक हो सकती हैं। 2018 में कांग्रेस की कर्ज माफी घोषणा ने तो जिस तरह से किसानों को समर्थन देकर 15 साल पुराने भाजपा सरकार की किला ढहा दिया, उसी तरह एक बार फिर कांग्रेस ने मास्टर स्ट्रोक मार दिया है। भाजपा ने भी 20 गारंटी पीएम मोदी के नाम पर दिए है। उसके मुकाबले कांग्रेस ने 20 भरोसे दिए हैं।

मामला पूरी तरह 20-20 क्रिकेट की तरह टक्कर वाला है। शराबबंदी पर न भाजपा ने, न कांग्रेस ने कोई गारंटी या भरोसा नहीं दिया है। पिछले एक साल से शराब बंदी के ईर्द-गिर्द राजनीति गरमाई रही उस शराबबंदी पर किसी ने कोई गारंटी या भरोसा नहीं दिया है। कांग्रेस ने भाजपा के 3100 रुपए के धान खरीदी मूल्य को 3200 रुपए करके भाजपा के मंसूबे पर पानी फेर दिया है।

See also  2.67 Lacs कोरोना वारियर्स को सबसे पहले टीका, महीने भर में लगेगी दूसरी खुराक

भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को आकर्षित करने पर जोर लगा दिया, उधर कांग्रेस ने किसानों की तरह परिवहन व्यवसाइयों की पीड़ा, कर्ज-टैक्स से परेशान परिवहन मालिकों की दुखती रग पर हाथ रख दिया। जिसमें परिवहन मालिक 2018 तक 727 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति,ब्याज के कर्ज की माफी की जाएगी। यह मुद्दा कांग्रेस के लिए असरदार साबित हो सकता है।

यह भी किसानों की तरह कर्जमाफी वाला घोषणा है, जिसमें 66 हजार परिवहन मालिक कर्ज मुक्त हो सकेंगे। वहीं भाजपा ने जहां धान खरीदी का मूल्य 31 सौ रुपए और 31 क्विंटल धान खरीदी की गारंटी दी, वहीं कांग्रेस ने 3200 रुपए 20 क्विंटल दान खरीदी का भरोसा दिया है।

एक क्विंटल के अंतर को किसान जानता है कि छत्तीसगढ़ में धान की उर्वरा शक्ति अलग-अलग है। सिंचित साधन वाले क्षेत्र में 10 -20 क्विंटल धान ही उत्पादन हो सकता है, जहां पानी की समस्या है वो किसान 15-18 क्विंटल ही उत्पादन करते है। 1 एकड़ खेत में 20 क्विटंल धान उत्पादन करने वाला किसान 32 सौ रुपए क्विंटल धान बेचता है, तो 64हजार की कमाई करता है और 21 क्विंटल धान 3100में बेचता है तो उसे 65100 मिलेगा। अब प्रति एकड़ 11 सौ रुपए के अंतर को वह किस रूप में लेता है, यह तो चुनाव परिणाम बताएगा।

See also  Central GST Raid : गोलबाजार के होलसेल कास्मेटिक्स और आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी के ठिकानों पर आयकर की दबिश, 3 गाड़ियों में पहुंचे अफसर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू