स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 327 रनों का लक्ष्य रखा है। विराट कोहली ने अपना 49वां वनडे शतक लगाते हुए नाबाद 101 रन बनाए। कोहली जन्मदिन पर वनडे इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय है। कोहली से पहले सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ही ऐसा कर पाए थे।

क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका दोनों का ही प्रदर्शन शानदार रहा है। भारतीय टीम ने लगातार सात मुकाबले जीते हैं, वहीं साउथ अफ्रीका को सात में से छह मैचों में जीत मिली है।दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में एंट्री ले चुकी हैं।

See also  Corona Update : कोरोना के आज आए 20038 नए मामले, 47 लोगों ने गवाई जान